
अमेरिका में बड़ा सड़क हादसा, आंध्र प्रदेश के विधायक के 6 रिश्तेदारों की मौत
AajTak
यह घटना अमेरिका के टेक्सास में हुई. जिस कार का एक्सीडेंट हुआ, उसमें कुल सात लोग सवार थे. इस कार की टेक्सास के हाईवे 67 पर एक ट्रक से जोरदार टक्कर हुई. इस दुर्घटना में एक ही शख्स बाल-बाल बचा है, जिसे एयरलिफ्ट कराकर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
अमेरिका के टेक्सास में कार दुर्घटना में छह भारतीयों की मौत हुई है. मारे गए सभी लोग आंध्र प्रदेश के एक विधायक के रिश्तेदार थे. विधायक का नाम पी वेंकेट सतीश कुमार है, जो आंध्र प्रदेश के मुम्मीदिवरम से प्रतिनिधि हैं.
यह घटना अमेरिका के टेक्सास में हुई. जिस कार का एक्सीडेंट हुआ, उसमें कुल सात लोग सवार थे. इस कार की टेक्सास के हाईवे 67 पर एक ट्रक से जोरदार टक्कर हुई. इस दुर्घटना में एक ही शख्स बाल-बाल बचा है, जिसे एयरलिफ्ट कराकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
इस दुर्घटना में मारे गए सदस्यों के नाम पी नागेश्वर राव, सीता महालक्ष्मी, नवीना, कृतिक, निशिता और एक अन्य शख्स शामिल है.
कौन हैं विधायक?
अमेरिका में कार दुर्घटना में जिन छह लोगों की मौत हुई है. वे आंध्र प्रदेश के विधायक पी वेंकेट सतीश कुमार के रिश्तेदार थे. सतीश कुमार वाईएसआर कांग्रेस के दो बार के विधायक हैं. ये सभी लोग क्रिसमस सेलिब्रेशन से लौट रहे थे.
तेलुगू एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (TANA) मारे गए छह लोगों के शवों को भारत भेजने में पूरा सहयोग कर रहा है. इस हादसे में ट्रक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









