
अमेरिका में अब सैनिक नहीं बन पाएंगे ट्रांसजेंडर, US Army ने भर्ती पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोक
AajTak
यूएस आर्मी ने X पर एक पोस्ट में लिखा कि तत्काल प्रभाव से, जेंडर डिस्फोरिया की हिस्ट्री वाले व्यक्तियों के लिए सेना में भर्ती होने पर रोक लगा दी गई है. सर्विस मेंबर्स के लिए लिंग परिवर्तन की पुष्टि या सुविधा से जुड़ी सभी चिकित्सा प्रक्रियाओं को रोक दिया गया है.
अमेरिका में ट्रांसजेंडर अब सेना में भर्ती नहीं हो पाएंगे. यूएस आर्मी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करके यह जानकारी दी. साथ ही सैनिकों को लिंग परिवर्तन की भी इजाजत नहीं मिलेगी और ना ही सेना जेंडर-अफर्मिंग केयर (लिंग-पुष्टि देखभाल) की सुविधा उपलब्ध कराएगी. यूएस आर्मी ने X पोस्ट में लिखा, 'अब ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सेना में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी. आर्मी सैनिकों के लिए लिंग परिवर्तन से जुड़ी प्रक्रियाओं को निष्पादित करना या सुविधा प्रदान करना बंद कर देगी.'
यह भी पढ़ें: मोदी-ट्रंप की मुलाकात से भारत को क्या मिला? जानें- दोस्ती के बीच किन मुद्दों पर दिखा तनाव
यूएस आर्मी ने X पोस्ट में लिखा, 'तत्काल प्रभाव से, जेंडर डिस्फोरिया की हिस्ट्री वाले व्यक्तियों के लिए सेना में भर्ती होने पर रोक लगा दी गई है. सर्विस मेंबर्स के लिए लिंग परिवर्तन की पुष्टि या सुविधा से जुड़ी सभी चिकित्सा प्रक्रियाओं को रोक दिया गया है. जेंडर डिस्फोरिया से पीड़ित व्यक्तियों ने स्वेच्छा से हमारे देश की सेवा की है और उनके साथ गरिमा और सम्मान के साथ व्यवहार किया जाएगा.' यह घोषणा 27 जनवरी को राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा हस्ताक्षरित एक कार्यकारी आदेश (Executive Order) का पालन करती है, जिसमें पेंटागन (अमेरिका का रक्षा विभाग) को 30 दिनों के भीतर ट्रांसजेंडर सैनिकों के लिए एक नीति निर्धारित करने का निर्देश दिया गया था.
यह भी पढ़ें: वीमेन स्पोर्ट्स में ट्रांसजेंडर्स को अब No Entry, ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद अपने पहले भाषण में कहा था कि उनके दूसरे कार्यकाल में अमेरिका में तीसरे लिंग की कोई जगह नहीं रहेगी, अब केवल महिला और पुरुष दो ही लिंग होंगे. ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल (2016 से 2020) के दौरान भी ट्रांसजेंडर सैनिकों पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की थी, लेकिन कानूनी कार्यवाही के चलते वह ऐसा नहीं कर सके थे. पेंटागन के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिकी सेना में लगभग 13 लाख जवान हैं. वहीं ट्रांसजेंडर सैनिकों की संख्या करीब 15,000 है. अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ 7 फरवरी को वॉशिंगटन डीसी की एक अदालत में एफिडेविट दिया था, जिसमें बताया गया था कि अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर की भर्ती पर रोक लगा दी गई है.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







