
अमेरिका में अब उड़ानों, ट्रेनों पर मास्क जरूरी नहीं, कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया फैसला
AajTak
फ्लोरिडा कोर्ट के फैसले के बाद यूनाइटेड एयरलाइन्स और अलास्का एयरलाइन्स ने घरेलू उड़ानों में मास्क अनिवार्यता से राहत देने का ऐलान किया. अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज कैथरीन किमबॉल ने ये फैसला फ्लोरिडा के टाम्पा में हेल्थ फ्रीडम डिफेंस फंड द्वारा दायर केस में सुनाया.
अमेरिका में अब उड़ानों, ट्रेनों पर मास्क अनिवार्य नहीं होगा. दरअसल, फ्लोरिडा की एक कोर्ट ने अपने आदेश में मास्क की अनिवार्यता के 14 महीने पुराने फैसले को गैरकानूनी बताया. दरअसल, अन्य देशों की तरह अमेरिका में भी कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मास्क अनिवार्य था.
वहीं, फ्लोरिडा कोर्ट के फैसले के बाद यूनाइटेड एयरलाइन्स और अलास्का एयरलाइन्स ने घरेलू उड़ानों में मास्क अनिवार्यता से राहत देने का ऐलान किया. अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज कैथरीन किमबॉल ने ये फैसला फ्लोरिडा के टाम्पा में हेल्थ फ्रीडम डिफेंस फंड द्वारा दायर केस में सुनाया. कोर्ट ने कहा कि यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने मास्क अनिवार्य करते वक्त सार्वजनिक राय नहीं ली थी. न ही फैसला करते वक्त इसे एक्सप्लेन किया गया.
अमेरिकी प्रशासन ने कहा, वे कोर्ट के फैसले के बाद अब आगे के कदम पर विचार करेंगे. हालांकि, कोर्ट के आदेश के बाद पब्लिक ट्रांसपोर्ट में अब मास्क अनिवार्य का फैसला लागू नहीं रहेगा. हालांकि, अभी भी प्रशासन फैसले के खिलाफ कोर्ट का रुख कर सकता है, या कोर्ट का आदेश लागू करने में समय मांग सकता है. हालांकि, सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन सार्वजनिक परिवहन में मास्क अनिवार्य करने का समर्थन करता रहा है. वहीं, फ्लोरिडा कोर्ट का फैसला ऐसे वक्त में आया, जब अमेरिका में कोरोना के केस फिर बढ़ रहे हैं. यहां पिछले 24 घंटे में 36,251 कोरोना केस सामने आए हैं. वहीं, 460 लोगों की मौत हुई है. वहीं, व्हाइट हाउस ने इस फैसले को निराशाजनक बताया है. पिछले हफ्ते ही अमेरिकी प्रशासन ने उड़ानों, ट्रेनों और टैक्सी जैसे सार्वजनिक परिवहन में मास्क की अनिवार्यता को 15 दिन के लिए बढ़ाया था. अमेरिकी हेल्थ अधिकारियों का कहना था कि अभी कोरोना को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाना जरूरी है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








