
अमेरिका ने ब्रिटेन के साथ मिलकर लिया ये फैसला, इजरायल को फायदा, हमास को बड़ा नुकसान
AajTak
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका ने ब्रिटेन के साथ मिलकर ऐसे लोगों और संगठनों पर बैन लगा दिया है, जो हमास और फिलिस्तीन का समर्थन कर रहे हैं. हम आतंक को पोषित करने वाले इन स्रोतों को नष्ट करने के लिए हमारे साझेदारों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे.
इजरायल और हमास जंग के बीच अमेरिका ने एक बड़ा ऐलान किया है. अमेरिका ने ब्रिटेन के साथ मिलकर हमास और फिलिस्तीन का समर्थन करने वाले लोगों और संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है.
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका ने ब्रिटेन के साथ मिलकर ऐसे लोगों और संगठनों पर बैन लगा दिया है, जो हमास और फिलिस्तीन का समर्थन कर रहे हैं. हम आतंक को पोषित करने वाले इन स्रोतों को नष्ट करने के लिए हमारे साझेदारों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे.
सात अक्टूबर के बाद से अमेरिका का हमास पर तीसरा वार
अमेरिका ने सात अक्टूबर की घटना के बाद से हमास को निशाना बनाकर यह तीसरा बैन लगाया है. इससे पहले अमेरिका ने फिलिस्तीन के संगठन से जुड़े अकरम-अल-अजौरी को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया था. अजौरी अल-कुद्स ब्रिगेड की मिलिट्री विंग के नेता हैं. इसके अलावा अमेरिका ने हमास को मदद पहुंचाने वाले सात लोगों और दो संगठनों पर भी प्रतिबंध लगाया था.
7 अक्टूबर से जारी है जंग
सात अक्टूबर को हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल पर 5 हजार से ज्यादा रॉकेट दागकर हमला कर दिया था. इसके तुरंत बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया था. इन दो हफ्तों की जंग में गाजा पट्टी पूरी तरह से तबाह हो गई है.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









