
'अमेरिका ने ईरान पर हमला किया तो लाल सागर में जहाजों को...', हूती विद्रोहियों की खुली चुनौती
AajTak
यमन के हूती विद्रोहियों ने शनिवार को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका, ईरान पर हमले में इज़रायल का साथ देता है, तो वे रेड सी (लाल सागर) में अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाएंगे. वहीं, ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष काफी भीषण हो गया है. इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के परमाणु संयंत्र पर हमला किया है. साथ ही एक वरिष्ठ ईरानी कमांडर को मार गिराया है.
मिडिल ईस्ट में इन दिनों भारी तनाव है. ईरान और इजरायल जंग के मैदान में हैं और एक-दूसरे पर भीषण हमले कर रहे हैं. इसी बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने शनिवार को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका, ईरान पर हमले में इज़रायल का साथ देता है, तो वे रेड सी (लाल सागर) में अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाएंगे.
बता दें कि मई के महीने में अमेरिका और हूती विद्रोहियों के बीच एक अनौपचारिक समझौता हुआ था, जिसमें तय किया गया था कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला नहीं करेंगे, लेकिन इससे पहले अक्टूबर 2023 में हमास द्वारा इजरायल पर हमले के बाद जब इजरायली सेना ने गाजा में सैन्य अभियान शुरू किया था, तब हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में इजरायल से जुड़े जहाजों पर हमले किए थे.
इजरायल ने ईरान को दी करारी चोट
अब ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष काफी भीषण हो गया है. इसी बीच इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के परमाणु संयंत्र पर हमला किया है. साथ ही एक वरिष्ठ ईरानी कमांडर को मार गिराया है. इजरायली रक्षामंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि इस हमले में कुद्स फोर्स के फिलिस्तीन कोर के चीफ सईद इजादी की मौत हो गई है. उन्होंने दावा किया कि इजादी ने हमास को आर्थिक और सैन्य मदद दी थी, जिसके चलते 7 अक्टूबर 2023 को गाजा युद्ध की शुरुआत हुई. ईरानी सरकारी मीडिया नूर न्यूज के अनुसार इजरायली हमलों में अब तक ईरान में 430 लोगों की मौत हो चुकी है और 3,500 से अधिक लोग घायल हुए हैं. वहीं, इज़रायल में 24 नागरिक ईरानी मिसाइल हमलों में मारे गए हैं.
इजरायली हमलों में 5 रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ढेरहालांकि, ईरानी मीडिया ने खोर्रमाबाद शहर में इजरायली हमलों में 5 रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के मारे जाने की पुष्टि की है, लेकिन इजादी का ज़िक्र नहीं किया गया. इजादी अमेरिका और ब्रिटेन की प्रतिबंध सूची में शामिल थे. वहीं, शनिवार सुबह इजरायल के केंद्र और वेस्ट बैंक में एयर रेड सायरन बजाए गए और कई इलाकों में धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं. बताया गया कि इज़रायली वायु रक्षा प्रणाली ने कई ईरानी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.क्या ईरान पर हमला करेंगे ट्रंप? इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें यह तय करने में दो हफ्ते का समय लगेगा कि अमेरिका को इस जंग में इजरायल का समर्थन करना चाहिए या नहीं. उन्होंने कहा कि ईरान कुछ ही हफ्तों या महीनों में परमाणु हथियार बना सकता है, और हम ऐसा नहीं होने दे सकते. वहीं, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने पुष्टि की है कि इजरायल ने ईरान के इस्फ़हान स्थित एक प्रमुख परमाणु संयंत्र की सेंटरफ्यूज निर्माण इकाई पर हमला किया है, हालांकि वहां कोई रेडियो एक्टिव सामग्री नहीं थी.
13 जून से जारी है संघर्ष

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








