
अमेरिका के नार्थ कैलिफोर्निया में जोरदार भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
AajTak
अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में गुरुवार को एक भयंकर भूकंप के बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप सुबह 10:44 बजे फेरंडेल, जो ओरेगन सीमा के पास हम्बोल्ट काउंटी का एक छोटा सा शहर है उसके पश्चिम में आया.
अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में गुरुवार को एक भयंकर भूकंप के बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप सुबह 10:44 बजे फेरंडेल, जो ओरेगन सीमा के पास हम्बोल्ट काउंटी का एक छोटा सा शहर है उसके पश्चिम में आया.
जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटकों को सैन फ्रांसिस्को तक महसूस किया गया. लोगों ने बताया कि झटके इतने जोरदार थे कि उन्हें लगा कि जैसे वह किसी झूले पर हों.इसके बाद एक के बाद एक कई झटके महसूस किए गए.
सैन फ्रांसिस्को बे एरिया रैपिड ट्रांजिट डिस्ट्रिक्ट (BART) ने सैन फ्रांसिस्को और ओकलैंड के बीच पानी के नीचे वाले सुरंग से सभी यातायात को रोक दिया है.
7.0 की तीव्रता का भूकंप
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, 7.0 तीव्रता वाले इस भूकंप के बाद कैलिफोर्निया में कम से कम 5.3 मिलियन लोगों के सामने सुनामी का खतरा उत्पन्न हो गया है. यूएसजीएस ने अनुमान लगाया कि भूकंप के करीब 1.3 मिलियन लोग ऐसे इलाकों में रहते हैं, जहां उन्होंने इसे महसूस किया हो सकता है.
सांता क्रूज क्षेत्र में, नेशनल वेदर सर्विस द्वारा एक सुनामी चेतावनी जारी की गई थी, जिसमें कहा गया, 'तेज लहरें और धाराएं आपके पास तटीय इलाकों को प्रभावित कर सकती हैं. आप खतरे में हैं. तटीय इलाकों से दूर रहें. ऊंचे स्थानों या अंदर की ओर जाएं. जब तक स्थानीय अधिकारी सुरक्षित लौटने का निर्देश न दें, तट से दूर रहें.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.









