
'अमेरिका के ऊपर उड़ने वाला चीनी गुब्बारा कोई जानकारी नहीं जुटा पाया', पेंटागन का बड़ा बयान
AajTak
अमेरिका रक्षा विभाग की ओर से चीनी जासूसी गुब्बारे को लेकर बयान आया है. पेंटागन की ओर से कहा गया है कि यूएस के ऊपर करीब हफ्ते भर उड़ने वाला जासूसी गुब्बारा कोई जानकारी नहीं जुटा पाया था, जिसे अमेरिका के फाटइटर जेट F-22 ने अटलांटिक महासागर में मार गिराया था.
इस साल की शुरुआत में अमेरिका के ऊपर उड़ने वाला चीनी जासूसी गुब्बारा किसी भी तरह की खुफिया जानकारी हासिल करने में नाकाम रहा था. अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने कहा कि गुब्बारे को गिराए जाने से पहले उसने कोई जानकारी एकत्रित नहीं की थी.
पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने संवाददाताओं से कहा, "हमारा आकलन है कि जब यह अमेरिका के ऊपर से उड़ान भर रहा था तो ये कोई जानकारी एकत्रित नहीं कर पाया था." बता दें कि चीन का ये जासूसी गुब्बारा मारे गिराए जाने से पहले अमेरिका और कनाडा के ऊपर उड़ान भरता रहा था.
क्या था पूरा मामला?
इस साल जनवरी के आखिरी हफ्ते में चीन का एक गुब्बारा अमेरिकी वायुक्षेत्र में मंडराता दिखाई दिया था. अमेरिकी सेना ने उस पर कड़ी नजर रखी थी. तीन दिनों तक गुब्बारा अमेरिका के मोंटाना क्षेत्र में उड़ता रहा. मोंटाना में ही अमेरिका का एक न्यूक्लियर मिसाइल क्षेत्र है और अमेरिका को अंदेशा था कि गुब्बारा संवेदनशील क्षेत्र से गुजरते हुए जानकारी चीन तक पहुंचाएगा.
बाइडेन ने दिया था गुब्बारे को गिराने का आदेश
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सुरक्षा कारणों की वजह से इस गुब्बारे को गिराने के आदेश दे दिए थे. उनका कहना था कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि तीन बसों के आकार के गुब्बारे से किसी को नुकसान न हो, इसलिए गुब्बारे के अटलांटिक महासागर के ऊपर आने का इंतजार किया गया. गुब्बारा जब समुद्री क्षेत्र में आया, उसके बाद अमेरिकी एयरफोर्स ने हाई टेक F-22 रैप्टर एयरक्राफ्ट की मदद से चीनी गुब्बारे को मार गिराया. चीन ने गुब्बारा गिराए जाने से पहले तो नरमी दिखाई थी लेकिन जब अमेरिका ने उसे मार गिराया और मलबा देने से इनकार कर दिया तो चीन भड़क गया.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








