
'अमेरिका की आत्मा बचाने के लिए फिर लड़ना होगा', बाइडेन ने फिर ठोकी 2024 राष्ट्रपति चुनाव की दावेदारी
AajTak
डेमोक्रेट जो बाइडेन 2024 राष्ट्रपति चुनाव दोबारा लड़ेंगे. उनहोंने मंगलवार को अपना चुनावी कैंपेन शुरू करते हुए लोकतंत्र बचाने के लिए उन्हें दोबारा राष्ट्रपति चुनने का आह्वान किया. उन्होंने तीन मिनट का एक प्रमोशनल वीडियो जारी कर अपनी दावेदारी का ऐलान किया.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) एक बार फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहे हैं. उन्होंने 2024 राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को अपनी दावेदारी का ऐलान किया. इसके साथ उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी दोबारा उपराष्ट्रपति पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है.
डेमोक्रेट बाइडेन ने अपना चुनावी कैंपेन शुरू करते हुए लोकतंत्र बचाने के लिए उन्हें दोबारा राष्ट्रपति चुनने का आह्वान किया है. उन्होंने तीन मिनट के एक प्रमोशनल वीडियो के जरिए अपनी दावेदारी का ऐलान किया.
'अमेरिका की आत्मा बचाने की लड़ाई'
उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में गर्भपात से जुड़े अधिकार, लोकतंत्र, वोटिंग अधिकार, सामाजिक सुरक्षा प्रमुख चुनावी मुद्दे होंगे.
इस वीडियो की शुरुआत में बाइडेन कहते हैं कि हर पीढ़ी के सामने ऐसे पल आते हैं, जब उन्हें लोकतंत्र के लिए लड़ना पड़ता है. अपने मौलिक अधिकारों के लिए खड़े होना पड़ता है. मेरा मानना है कि अब हमारी बारी है इसलिए मैं अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव दोबारा लड़ रहा हूं. मेरे साथ जुड़ें और इस अधूरे काम को पूरा करें.
उन्होंने कहा कि मैंने जब चार साल पहले चुनाव लड़ा था तो कहा था कि हम अमेरिका की आत्मा को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. अब भी ऐसा ही है. मैंने जो शुरू किया था, उसे पूरा करने के लिए मुझे चार साल का और समय दिया जाए. हम जिस प्रश्न का सामना कर रहे हैं, वह यह है कि क्या आने वाले वर्षों में हमारे पास ज्यादा या कम स्वतंत्रता होगी? हमारे पास ज्यादा या कम अधिकार होंगे?"

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









