
'अमेरिका और भारत दोस्त नहीं हैं लेकिन...', राष्ट्रपति बाइडेन के खास अधिकारी ने क्यों कही ऐसी बात?
AajTak
अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि नियंत्रण रेखा पर चीन की गतिविधियां उकसाने वाली रही हैं. अमेरिका के दो अधिकारियों ने भारत-चीन सीमा विवाद और इंडो पेसिफिक में अमेरिका की रणनीति को लेकर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर भारत-चीन के बीच संघर्ष होता है तो अमेरिका को हर तरह से भारत की मदद करनी चाहिए. इसी रिपोर्ट पर बात करते हुए अमेरिकी अधिकारी ने टिप्पणी की है.
अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि चीन द्वारा भारत-चीन सीमा पर उठाए गए कुछ कदम 'उकसावे' वाले रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति के उप सहायक और इंडो-पैसिफिक के समन्वयक कर्ट कैंपबेल ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका भारत के साथ अपने संबंधों को और गहरा करना चाहता है. उन्होंने वाशिंगटन स्थित एक थिंक-टैंक से कहा कि भारत संयुक्त राज्य अमेरिका का दोस्त नहीं है और न ही कभी होगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि भारत और अमेरिकी करीबी सहयोगी नहीं बन सकते.
थिंक टैंक - सेंटर फॉर ए न्यू अमेरिकन सिक्योरिटी (CNAS) ने गुरुवार को भारत-चीन सीमा तनाव और इंडो पेसिफिक में अमेरिका की रणनीति पर एक विस्तृत रिपोर्ट, 'इंडिया-चाइना बॉर्डर टेंशन एंड यूएस स्ट्रैटेजी इन द इंडो-पैसिफिक' प्रकाशित की.
इस मौके पर CNAS से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'हम दोस्त नहीं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम करीबी सहयोगी नहीं हो सकते और बहुत सी चीजें साझा नहीं कर सकते. इस तरह हमें उस भूमिका को समझने की जरूरत है जो भारत वैश्विक मंच पर एक महान देश के रूप में निभाएगा.'
उन्होंने आगे कहा, 'हम इसे प्रोत्साहित करना चाहते हैं और इसका समर्थन करना चाहते हैं. हम भारत के साथ अपने संबंध को गहरा करना चाहते हैं, जो पहले से ही बहुत मजबूत है. भारत और अमेरिका के लोगों के बीच जितना गहरा संबंध है, शायद उतना गहरा संबंध हम किसी और देश के नागरिक से साझा नहीं करते.'
भारत के साथ रिश्ते अमेरिका के लिए सबसे महत्वपूर्ण
कैंपबेल ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध 21वीं सदी में अमेरिका के लिए सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध है. उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि यह बात तो तय है कि हम एक साथ और अधिक निकटता से काम करने वाले हैं. मैं मानता हूं कि हमारे लोगों का संबंध मजबूत है...हम एक ऐसे जीवंत रिश्ते में हैं जो गहरा, समृद्ध और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होता जा रहा है.'

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








