
अमेरिका: ओबामा से बोले जो बाइडेन- 2024 में फिर लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के सामने बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने ओबामा को बताया है कि वे 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहे हैं. वे एक बार फिर राष्ट्रपति बनने की रेस में शामिल होने जा रहे हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के सामने बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने ओबामा को बताया है कि वे 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहे हैं. वे एक बार फिर राष्ट्रपति बनने की रेस में शामिल होने जा रहे हैं.
वैसे अमेरिका की जैसी राजनीति रही है, वहां पर कई राष्ट्रपति एक से ज्यादा बार प्रेसिडेंट रेस के लिए कोशिश जरूर करते हैं. खुद बराक ओबामा भी दोबारा राष्ट्रपति चुनकर आए थे. डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भी दोबारा राष्ट्रपति चुनाव लड़ा गया था, ये अलग बात रही कि वे बाइडेन से तब हार गए थे. अब जो बाइडेन द्वारा भी ऐसा ही ऐलान किया गया है. वैसे अभी इस ऐलान से ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की काफी अलग प्रक्रिया रहती है, ऐसे में अगर बाइडेन दोबारा राष्ट्रपति बनने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं, उन्हें कई औपचारिकताओं को पूरा करना होगा.
यहां पर ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि जो बाइडेन पहले से ही अमेरिका के अब तक के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं, ऐसे में अगर वे 2024 का चुनाव लड़ते हैं, तब उनकी उम्र 81 साल हो जाएगी जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड होगा. वैसे कुछ समय पहले राष्ट्रपति बाइडेन यहां तक कह चुके हैं कि वे एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप से मुकाबला करना चाहेंगे. अगर एक बार फिर वे उनके प्रतिद्वंदी बनते हैं, तो ये उनकी अच्छी किस्मत रहेगी. ये बयान बाइडेन द्वारा जी7 शिखर सम्मेलन (G-7 Summit) में भाग लेने के दौरान संवाददाताओं के सवाल पर दिया गया था. ऐसे में ये कोई पहली बार नहीं है जब जो बाइडेन द्वारा दोबारा प्रेसिडेंट रेस में जाने की बात कही जा रही हो.
बाइडेन की तरफ से तब ये भी कहा गया था कि वे ट्रंप जैसी शख्सियत को दोबारा राष्ट्रपति कुर्सी पर नहीं देख सकते हैं, ऐसे में ये पहलू भी उन्हें हमेशा और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








