
अबू धाबी के मंदिर में लग रहा भक्तों का तांता, 1 महीने में 3.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
AajTak
इसी साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रतिष्ठित मंदिर का उद्घाटन किया था. इस मंदिर को 1 मार्च को श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था. अब इस मंदिर में शनिवार-रविवार को ही 50 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं.
अबू धाबी में बने सबसे बड़े हिंदू मंदिर में एक महीने के भीतर 3.5 लाख से अधिक भक्त दर्शन करने पहुंचे. इसी साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रतिष्ठित मंदिर का उद्घाटन किया था. इस मंदिर को 1 मार्च को श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था. अब इस मंदिर में शनिवार-रविवार को ही 50 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं.
मंदिर के एक प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया, “पहले महीने में, लगभग 350,000 भक्त और आगंतुक थे, जिनमें से 50,000 प्रत्येक सप्ताहांत (शनिवार-रविवार) आए थे. यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सोमवार को मंदिर निजी प्रार्थनाएं आयोजित करता है और आगंतुकों के लिए बंद रहता है, जिसका अर्थ है कि परिसर मार्च के 31 दिनों में से केवल 27 दिनों के लिए ही खोला गया था.”
उन्होंने बताया, "हर शाम मंगलवार से रविवार तक स्वामीनारायण घाट के तट पर शाम 7.30 बजे गंगा आरती की जाती है, जिसे भारत से लाए गए गंगा और यमुना के पवित्र जल का उपयोग करके बनाया गया है."
बता दें कि भव्य मंदिर का उद्घाटन 14 फरवरी को एक समर्पण समारोह के दौरान किया गया था जिसमें 5,000 से अधिक आमंत्रित लोग शामिल हुए थे. मंदिर का निर्माण बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था द्वारा लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से दुबई-अबू धाबी शेख जायद राजमार्ग पर अल रहबा के पास अबू मुरीखा में 27 एकड़ की जगह पर किया गया है.
राजस्थान से लाए गए 18 लाख ईंटों और 1.8 लाख घन मीटर बलुआ पत्थर से निर्मित अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर वास्तुकला की नागर शैली में बनाया गया है, ठीक उसी तरह जैसे अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन इस साल की शुरुआत में किया गया है. बीएपीएस हिंदू मंदिर पूरे खाड़ी क्षेत्र में सबसे बड़ा है. यूएई के दुबई में तीन अन्य हिंदू मंदिर हैं.
प्रवक्ता ने बताया, "चूंकि मंदिर थोड़ा बाहरी इलाके में और रेगिस्तान के बीच में है, इसलिए आगंतुकों को मंदिर तक आसानी से आने की अनुमति देने के लिए सप्ताहांत के लिए शहर से सार्वजनिक बस सेवा शुरू की गई है."

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.







