
अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता
AajTak
अफगानिस्तान के फैजाबाद में रविवार शाम को भूकंप के झटके लगे. इसके चलते लोगों में अफरातफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 रही. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के मुताबिक शनिवार को भी अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था.
अफगानिस्तान के फैजाबाद में रविवार शाम को भूकंप के झटके लगे. इसके चलते लोगों में अफरातफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 रही. फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से सभी लोग अपने घरों में थे. इसी दौरान भूकंप के झटके लगे.
Earthquake of Magnitude:5.2, Occurred on 06-08-2023, 18:53:18 IST, Lat: 36.16 & Long: 71.20, Depth: 85 Km ,Location: 119km SSE of Fayzabad, Afghanistan for more information Download the BhooKamp App https://t.co/nWUCxjWobp @moesgoi @Dr_Mishra1966 @KirenRijiju pic.twitter.com/deHapIWzN4
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के मुताबिक शनिवार को भी अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था. रात 9.31 बजे भूकंप के झटके लगे थे. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था.
उधर, पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में शनिवार को 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा के पास था. भूकंप की गहराई 196 किलोमीटर थी. भूकंप के झटके लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, पेशावर और अन्य शहरों में महसूस किए गए. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मुजफ्फराबाद के पास 2005 में सबसे घातक भूकंप के झटके लगे थे, इसमें 74,000 से अधिक लोग मारे गए थे.
बता दें कि शनिवार को दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटकों की तीव्रता 5.8 रही. 9 बजकर 34 मिनट पर ये झटके महसूस किए गए है. सामने आया है कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में था. हिंदुकुश में केंद्र होने के कारण पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भारत तीनों में ही इसके झटके महसूस किए गए हैं. जम्मू-कश्मीर में तो कई बार भूकंप आ चुके हैं तो वहीं दिल्ली-एनसीआर भी लगातार भूकंप के झटकों से कांपते रहे हैं.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







