
अपने सिर के बाल खाती थी 14 साल की यह लड़की, अब पेट से निकला 3 किलो वजनी बालों का गुच्छा
AajTak
एक लड़की के पेट से सर्जरी कर 3 किलो वजन का हेयरबॉल (बालों का गुच्छा) निकाला गया. यह लड़की बाल नोचने और फिर उन्हें खाने के बाद लगभग गंजी हो गई थी. डॉक्टरों ने बताया कि लड़की के पेट में इतने बाल जमा हो गए थे कि खाने के लिए जगह नहीं बची थी.
डॉक्टर्स ने 14 साल की एक लड़की के पेट से 3 किलो वजनी बालों का गुच्छा निकाला है. एक बीमारी (Pica) के चलते यह लड़की खुद के बाल खा जाती थी. पेट में ढेर सारे बाल जमा हो जाने के कारण उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी. उसकी आंत भी अवरुद्ध हो गई थी. जिसके चलते उसे डॉक्टरों के पास ले जाना पड़ा.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, मामला चीन के Shaanxi प्रांत का है. इस हफ्ते की शुरुआत में यहां एक लड़की के पेट से सर्जरी कर 3 किलो वजन का हेयरबॉल (बालों का गुच्छा) निकाला गया. यह लड़की बाल नोचने और फिर उन्हें खाने के बाद लगभग गंजी हो गई थी.
डॉक्टरों ने बताया कि लड़की के पेट में इतने बाल जमा हो गए थे कि खाने के लिए जगह नहीं बची थी. बिना खाए-पिए वो कमजोर हो गई थी. बाद में हालत इतनी बिगड़ी की उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. यहां दो घंटे की सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने लड़की के पेट और आंतों से करीब 3 किलो वजनी हेयरबॉल निकाला.
अपने बालों को खाने की लत को डॉक्टरों ने Pica नाम दिया है. इसमें अखाद्य वस्तुओं को खाने की असामान्य इच्छा जागृत होती है. यह ज्यादातर बच्चों और किशोरों में पाई जाती है.
फिलहाल, लड़की की हालत ठीक है और वह रिकवर हो रही है. वह अपने दादा-दादी के साथ रहती है. उसके माता-पिता काम के सिलसिले में ज्यादातर शहर से बाहर रहते हैं. लड़की के दादी और दादी ने शुरू में उसकी स्थिति पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब हालत अधिक बिगड़ गई तो अस्पताल ले गए. वहां पता चला कि लड़की के पेट में ढेर सारे बाल जमा हैं.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.







