
अनंतनाग आतंकी हमले के बीच बड़ा फैसला... कुपवाड़ा में तैनात हुए CRPF के कोबरा कमांडो
AajTak
CRPF की कोबरा कमांडो फोर्सेज की खास यूनिट को जम्मू कश्मीर भेजा गया है. जंगल और पहाड़ों में छुप कर सुरक्षा बलों पर आतंकियों के हमले करने के तरीकों पर COBRA खास नजर रख रही है. कोबरा कमांडों को जंगल और गुरिल्ला वॉर फेयर की लड़ाई में महारत हासिल है.
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा कमांडो के पहले बैच को कुपवाड़ा में तैनात किया गया है. कोबरा कमांडो के पहले बैच ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के जंगलों में प्रशिक्षण पूरा कर लिया है. बता दें कि 2009 में कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (CoBRA) को माओवादी विद्रोहियों पर काबू पाने और उनसे लड़ने के लिए बनाया गया था. इसे पहली बार मध्य और पूर्वी भारत से हटाकर जम्मू-कश्मीर भेजा गया है.
जम्मू-कश्मीर भेजे गए कोबरा कमांडो सूत्रों के हवाले से खबर है कि, CRPF की कोबरा कमांडो फोर्सेज की खास यूनिट को जम्मू कश्मीर भेजा गया है. जंगल और पहाड़ों में छुप कर सुरक्षा बलों पर आतंकियों के हमले करने के तरीकों पर COBRA खास नजर रख रही है. आतंकियों के खिलाफ अगर ऑपरेशन की जरूरत पड़ी तो उसके लिए वहां मौजूद फोर्सेज की वह मदद भी करेगी. कोबरा कमांडों को जंगल और गुरिल्ला वॉर फेयर की लड़ाई में महारत हासिल है.
जंगलों में लड़ने की महारत है हासिल पिछले कुछ दिनों से आतंकी जम्मू कश्मीर के जंगलों और पहाड़ो में छिपकर सुरक्षा बलों पर हमला कर रहे हैं. जंगलों में लड़ाई लड़ने की महारत कोबरा कमांडो को हासिल है इसलिए इनको जम्मू कश्मीर के जंगलों में इस्तेमाल किया जा सकता है. कोबरा नक्सलियों से निपटने के लिए Specialised Force है. मिली जानकारी के मुताबिक, कोबरा की कुछ कंपनियों को बिहार और झारखंड से आंशिक रूप से हटा दिया गया था.
वहां नक्सली हिंसा के मामलों में गिरावट आने के बाद ये फैसला लिया गया था. छह महीने पहले, उनका प्रशिक्षण जम्मू-कश्मीर के जंगलों में शुरू हुआ. अब प्रशिक्षण खत्म हो गया है और उन्हें कुपवाड़ा में तैनात किया गया है, हालांकि अभी तक किसी भी ऑपरेशन में उनका सहयोग नहीं लिया गया है.
आतंकियों के संदिग्ध मददगार हिरासत में उधर, सामने आया है कि, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सोमवार को प्रतिबंधित हिज्बुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन के तीन ओवर-ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) को पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया. अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, तौसीफ-उल-नबी, जहूर-उल-हसन और रेयाज अहमद को उस कानून के तहत हिरासत में लिया गया, जो पुलिस की सिफारिशों पर कुछ मामलों में बिना किसी आरोप या मुकदमे के आरोपियों को दो साल तक हिरासत में रखने की अनुमति देता है.
उन्होंने कहा कि पुलिस ने तीनों के खिलाफ एक डोजियर तैयार किया और किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर को सौंप दिया, जिन्होंने पीएसए के तहत उनकी हिरासत को मंजूरी दे दी. अधिकारियों ने कहा कि आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद, तीन ओजीडब्ल्यू को हिरासत में लिया गया और जेल भेज दिया गया है.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







