
अटलांटिक में ट्रंप की लगातार तीसरी 'स्ट्राइक', अमेरिकी नेवी ने जब्त किया एक और ऑयल टैंकर
AajTak
अमेरिकी बलों ने कैरिबियन सागर में एक और तेल टैंकर 'ओलीना' को जब्त किया. पिछले दिनों मारिनेरा और M/T सोफिया को भी रोका गया था. ट्रंप प्रशासन का लक्ष्य वेनेजुएला के तेल वितरण को नियंत्रित करना और प्रतिबंधों को लागू करना है.
अमेरिकी सेनाओं ने लगातार तीसरे दिन कैरिबियन सागर में 'ओलिना' (Olina) नामक तेल टैंकर को जब्त कर लिया है. इससे वेनेज़ुएला के खनन तेल पर नियंत्रण के लिए ट्रंप प्रशासन की सख्त कार्रवाई और तेज़ हो गई है.
इस तेल टैंकर को यूएस मरीन और नेवी के जवानों ने पूर्व-सुबह के ऑपरेशन में रोका और फिर जब्त कर दिया. यह अब तक का पांचवा टैंकर है जिसे अमेरिकी बलों ने इस अभियान के तहत जब्त किया है.
अमेरिकी दक्षिणी कमान (US Southern Command) ने इस जब्ती की पुष्टि करते हुए कड़ा संदेश दिया कि "अपराधियों के लिए अब कहीं भी छिपने की जगह नहीं है." राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से बेदखल करने के बाद से अब तक अमेरिका कुल पांच तेल टैंकरों को जब्त कर चुका है.
अमेरिकी Southern Command ने कहा है कि क्रिमिनल गतिविधियों के लिये समुद्र में कोई सुरक्षित जगह नहीं है. ये कार्यवाही उस व्यापक दबाव अभियान का हिस्सा है, जिसमें वेनेजुएला के तेल वितरण को नियंत्रित किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: पुतिन के दबाव के आगे झुका अमेरिका, जब्त तेल टैंकर से दो रूसी नागरिक रिहा
पहले जब्त किए थे दो रूसी टैंकर

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.







