
अक्सर शराब के नशे में रहते हैं... यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों को लेकर बड़ा दावा
AajTak
ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि रूस के सैनिक बेलारूस से खराब ट्रेनिंग लेकर आए हैं और लगभग बेकार हो चुके हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं. ब्रिटिश इंटेलिजेंस का कहना है कि अनुशासन और मनोबल की कमी के कारण थर्ड आर्मी कॉर्प्स को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.
रूस और यूक्रेन में जंग छिड़े 13 महीने से ज्यादा हो चुके हैं. इस युद्ध के बीच रूसी सैनिकों को लेकर दावा किया गया है कि वो शराब के नशे में रहते हैं. ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि रूस की थर्ड आर्मी कॉर्प्स के सैनिक अक्सर शराब के नशे में डूबे रहते हैं.
इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि ये सैनिक बेलारूस से खराब ट्रेनिंग लेकर आए हैं और लगभग बेकार हो चुके हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं. टेलीग्राफ ने ये दावा यूक्रेन से मिले सूत्रों के हवाले से किया है.
पिछले साल 24 फरवरी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जब यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान किया था, तो उसके बाद रूसी सेना ने थर्ड आर्मी कॉर्प्स बनाई थी. यूक्रेन से जंग के बाद ये रूसी सेना की सबसे बड़ी कॉर्प्स है.
वहीं, ब्रिटिश इंटेलिजेंस का कहना है कि अनुशासन और मनोबल की कमी के कारण थर्ड आर्मी कॉर्प्स को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसी वजह से रूसी सेना की 10वीं टैंक रेजिमेंट भी अपने कई टैंक गंवा चुकी है.
करीब दो हजार टैंक गंवाए
ओपन सोर्स इंटेलिजेंस Oryx का दावा है कि इस जंग में रूसी सेना अब तक 1,900 टैंक गंवा चुकी है. इनमें से 1,147 टैंक तो पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं और 500 से ज्यादा पर यूक्रेनी सेना ने कब्जा कर लिया है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








