UP Police: यूपी पुलिस के अर्द्धसैनिक बल-पीएसी में 15487 सिपाही शामिल
AajTak
UP Police: यूपी पुलिस के अर्द्धसैनिक बल-पीएसी में 15487 सिपाही शामिल हुए हैं.
UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस के अर्ध सैनिक बल, पीएसी में आज 15487 सिपाही शामिल हुए हैं. लखनऊ में आयोजित रिक्रूट पासिंग आउट परेड के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा पिछली सरकारों में प्रदेश की सुरक्षा को कमजोर करने की साजिश रची गई थी जिसके तहत 54 कंपनियां खत्म हो गई थी. यूपी पीएसी को आज 76 स्थानों पर हुई 6 माह की ट्रेनिंग के बाद 15487 नए सिपाही मिले हैं. UP PAC को यह बड़ी मानव शक्ति मिली है.
कितनी है उत्तर प्रदेश में पीएसी की ताकत
उत्तर प्रदेश में पीएसी की 33 बटालियन है और 29 बटालियन में 273 कंपनी तरफ है. पीएसीएल 273 कंपनी के अलावा तीन कंपनी एसडीआरएफ और चार कंपनी एसएसएफ की भी पीएसी के अधीन काम करती हैं.
उत्तर प्रदेश में पीएसी की 33 बटालियन है और इन 33 बटालियन में 273 कंपनी तैनात है. पीएसी की इन 273 कंपनी के अलावा तीन कंपनी एसडीआरएफ और 4 कंपनी एसएसएफ की भी पीएसी के अधीन काम करती हैं. एक कंपनी पीएसी में एक इंस्पेक्टर, 3 सब इंस्पेक्टर 22 हेड कांस्टेबल और 97 कॉन्स्टेबल होते हैं. अब अगर मंगलवार को पासिंग आउट परेड के साथ पीएसी बल का हिस्सा बने.
इन 15487 जवानों की बात करें तो इनकी संख्या बल के हिसाब से इनकी संख्या 159 कंपनी की जरूरत को पूरा करती है लेकिन उत्तर प्रदेश में साल 2012 से 2018 तक एक लंबा वक्त पुलिस की भर्तियों के बिना रहा. पीएसी के लोग रिटायर होते रहे लेकिन नई भर्तियां नहीं हुई जिसकी वजह से लगभग 54 कंपनियों को बंद करना पड़ा. हालत यह हो गई कि जहां एक बटालियन में 8 कंपनियां रहती थीं, वहां इनकी संख्या घटकर 6 से 7 हो गई और एक कंपनी में कांस्टेबल की संख्या भी घटकर 65 से 70 रह गई.
बढ़ी पीएसी की ताकत

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









