
Trump reciprocal Tariff: 26% की चोट और 5 बार भारत का जिक्र... टैरिफ स्पीच में बोले ट्रंप- इंडिया बहुत टफ है!
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत का जिक्र करते हुए कहा,
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 26% टैरिफ लगा दिया है. अब भारत के व्यापारियों के लिए अमेरिकी बिजनेसमैन के साथ सौदा करना मुश्किल हो जाएगा. ट्रंप के इस फैसले की वजह से अमेरिकी मार्केट में भारत के सामान 26 फीसदी महंगे हो जाएंगे. यह टैरिफ भारतीय निर्यात को महंगा बना देगा, जिससे अमेरिकी बाजार में भारतीय प्रोडक्ट की कम्पीट करने की क्षमता कम हो सकती है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी टैरिफ पॉलिसी की घोषणा करते हुए कहा कि भारत बहुत टफ, बहुत टफ है. पीएम मोदी का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, मैंने उन्हें कहा है कि आप हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं.
गौरतलब है कि ट्रंप ने भारत पर 26 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है, लेकिन भारत अमेरिका पर इसका दोगुना 52 फीसदी टैरिफ लगाता है.
डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ की घोषणा करने वाले इस ऐतिहासिक भाषण को "लिब्रेशन डे" स्पीच का नाम दिया है. ट्रंप की ये स्पीच 2 अप्रैल 2025 को व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में हुई.
अपने भाषण में भारत का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि, "संयुक्त राज्य अमेरिका अन्य देशों से मोटरसाइकिलों पर केवल 2.4 प्रतिशत शुल्क लेता है. इस बीच, थाईलैंड और अन्य देश बहुत अधिक दर वसूल रहे हैं, जैसे 60 प्रतिशत. भारत 70 प्रतिशत टैरिफ लेता है, वियतनाम 75 प्रतिशत टैरिफ लेता है, और अन्य देश इससे भी अधिक दर वसूलते हैं."
ट्रंप ने टैरिफ लगाने से पहले शानदार भूमिका बांधी और रोज गार्डन से इमोशनल भाषण दिया. उन्होंने कहा,"यह लिब्रेशन डे है, एक लंबे समय से प्रतीक्षित क्षण. 2 अप्रैल 2025 को हमेशा याद किया जाएगा क्योंकि यह वह दिन था जब अमेरिकी उद्योग का पुनर्जन्म हुआ, वह दिन जब अमेरिका की नियति को पुनः प्राप्त किया गया और वह दिन जब हमने अमेरिका को फिर से समृद्ध बनाना शुरू किया. हम इसे समृद्ध, अच्छा और समृद्ध बनाने जा रहे हैं."

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.








