
The Fame Game में Madhuri Dixit, जल्द खुलेंगे अनामिका आनंद की जिंदगी के राज़
AajTak
माधुरी ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- अजनबी सी है उसकी दुनिया. अनकही है उसकी कहानी. पर अब वो आ रही है अपनी कहानी दुनिया के सामने लेकर. सस्पेंस से भरपूर ये सीरीज फैंस को एक्साइट कर रही है. इसका निर्देशन बिजॉय नांबियार और करिश्मा कोहली ने किया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित एक बार फिर फैंस को एंटरटेन करने आ रही हैं. माधुरी दीक्षित की अपकमिंग वेब सीरीज 'द फेम गेम' का पोस्टर रिलीज किया गया है. इसी के साथ सीरीज की रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट की गई है. 'द फेम गेम' को 25 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)












