
Thar Movie: नेटफ्लिक्स की नई फिल्म में बेटे Harsh Varrdhan Kapoor से टक्कर लेंगे Anil Kapoor, सामने आया फर्स्ट लुक
AajTak
अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर एक बार फिर फिल्म में साथ दिखने के लिए तैयार हैं. नेटफ्लिक्स ने नई फिल्म 'थार' का ऐलान किया है. इस फिल्म में अनिल कपूर बेटे हर्षवर्धन के साथ टक्कर लेते नजर आएंगे. इस रिवेंज ड्रामा फिल्म में फातिमा सना शेख और सतीश कौशिक अहम रोल निभा रहे हैं.
अनिल कपूर अब अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं. अनिल और हर्षवर्धन साथ में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'थार' में काम करते नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में अनिल कपूर एक पुलिसवाले का किरदार निभाते नजर आने वाली हैं. फिल्म से अनिल और हर्षवर्धन के लुक्स सामने आ गए हैं. उनके साथ फातिमा सना शेख भी काम करती दिखेंगी.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












