
Taarak Mehta में कमबैक करेंगी 'दयाबेन', 3 घंटे शूट के लिए मांगी भारी भरकम फीस!
AajTak
दिशा वकानी शो की रौनक हैं. उनके शो में आने से तारक मेहता में चार चांद लग जाएंगे. वैसे दाद देनी होगी मेकर्स की, जिन्होंने दिशा की गैरमौजूदगी में भी शो को एंटरटेनिंग बनाए रखा है. दिशा के इंतजार में इतने समय तक शो खींचना कम बात नहीं है. ऐसा भी नहीं शो बोर कर रहा हो. तारक मेहता का उल्टा चश्मा पहले की तरह अपना चार्म दर्शकों के बीच बनाए हुए है.
पॉपुलर सिटकॉम शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन को वापस लाने की तैयारी काफी समय से चल रही है. लेकिन हर बार किसी ना किसी मुद्दे पर बात अटक जाती है. दिशा वकानी 2017 से शो में नहीं दिखी हैं. मैटरनिटी लीव पर वे ऐसे गईं कि आज तक वापस नहीं आईं. एक बार फिर दिशा वकानी के शो में लौटने की अटकलें तेज हैं. मगर इसमें पेंच फंसता दिख रहा है.

महाकुंभ वायरल गर्ल और एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी शादी के बाद बड़े विवाद में फंस गई हैं. फरमान खान से शादी को लेकर जहां उनके रिश्ते को लव जिहाद बताया जा रहा है, वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों ने मामला और गरमा दिया है. अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों पर पलटवार किया है, जबकि मोनालिसा के परिवार ने भी उनके दावों को झूठा बताया है.

बॉलीवुड की 'दबंग' गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अक्सर अपनी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की, जिसने न सिर्फ फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया, बल्कि जहीर के मजेदार कमेंट्स ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. (Photo: Instagram/aslisona)











