
Sunny Deol के बर्थडे पर Bobby का प्यार भरा मैसेज, 'भैया आप मेरी दुनिया हैं'
AajTak
फोटो में सनी और बॉबी के अलावा उनकी दोनों बहनें अजीता और विजेता हैं. एक-दूसरे को गले लगाते चारों की यह तस्वीर उनकी बॉन्डिंग को साफ दर्शाती है. बॉबी के इस पोस्ट पर चंकी पांडे, दर्शन कुमार, आलिम हाकिम समेत फैंस ने सनी देओल को बर्थडे विश किया है.
एक्टर सनी देओल 19 अक्टूबर को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके इस खास दिन को उनके भाई बॉबी देओल ने और भी खास बनाया है. बॉबी देओल ने भाई सनी और अपनी दोनों बहनों के साथ एक खूबसूरत सी तस्वीर साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. इसके साथ बॉबी ने अपने बड़े भाई के लिए एक प्यार भरा मैसेज भी शेयर किया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












