
Suhana Khan संग क्या एक्टिंग डेब्यू करने जा रहीं Khushi Kapoor? बोनी कपूर ने बताया
AajTak
बोनी कपूर ने कन्फर्मेशन देते हुए कहा कि खुशी अप्रैल के महीने में शुटिंग शुरू कर देंगी. इससे ज्यादा मैं कुछ भी डिटेल शेयर नहीं कर सकता. आपको पता चल जाएगा, जब शूटिंग शुरू होगी.
पिछले कुछ महीनों से चर्चा हो रही है कि दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर इंडस्ट्री में एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं. शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान संग यह फिल्मी जगत में कदम रखेंगी. इनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा भी दिखेंगे. खबरें यह हैं कि यह तीनों ही जोया अख्तर की 'आर्चीज' में नजर आएंगे. यह हॉलीवुड फिल्म का हिंदी रीमेक होगी. हालांकि, तीनों में से एक भी स्टार किड ने इसपर कोई कन्फर्मेशन नहीं दी है, लेकिन खुशी कपूर के पिता बोनी कपूर ने कहा है कि अप्रैल के महीने से खुशी फिल्म की सूटिंग शुरू करेंगी. कह सकते हैं कि बोनी कपूर ने न्यूज को कन्फर्म कर दिया है. खुशी सच में एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











