
Shocking! BB कंटेस्टेंट्स की इमरजेंसी टेस्टिंग से खौफ का माहौल, Rakhi Sawant बोलीं- हम सबको बचा लो प्रभु
AajTak
राखी सावंत भगवान से दुआ करती दिखीं. उन्होंने कहा कि उन सबको बचालो भगवान. होस्ट सलमान खान ने भी घरवालों को डराते हुए कहा कि ये बहुत बुरा वाला है. अब ये टेस्ट किस बात का था, ये कोरोना टेस्टिंग थी या कुछ और, इसका पता ऑडियंस को अपकमिंग एपिसोड में चलेगा.
बिग बॉस हाउस पर बड़ा संकट मंडराया है. घर में एमरजेंसी आ गई है. जिसने सभी कंटेस्टेंट्स को डरा दिया है. सभी कंटेस्टेंट्स का मेडिकल टेस्ट हुआ है. लेकिन ये टेस्ट किस बात का था और किस चीज के लिए था, इसकी जानकारी आने वाले एपिसोड में सामने आएगी.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












