
Rahul Vaidya के गरबा सॉन्ग पर विवाद, मिली जान से मारने की धमकी
AajTak
गाने में देवी मोगल का जिक्र उनके भक्तों को उचित नहीं लगा. फिर क्या था, भक्तों ने राहुल वैद्य और उनके नए गाने का विरोध करना शुरू कर दिया है. राहुल को बहुत सारे मैसेज और धमकी भरे कॉल आ रहे हैं, जिसमें लोग उनसे देवी मां का नाम हटाने के लिए कह रहे हैं. कुछ लोग अलग-अलग म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर इस गाने पर रोक लगाने की मांग भी कर रहे हैं.
रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' और 'बिग बॉस 14’ में नजर आए सिंगर राहुल वैद्य अक्सर चर्चा में रहते हैं. नवरात्रि की शुरूआत में राहुल वैद्य ने अपना एक नया नवरात्रि सॉन्ग रिलीज किया था. इस गाने का नाम ‘गरबे की रात’ है. गाने में राहुल ने गरबे की बात तो की ही, साथ ही उन्होंने गुजरात में पूजी जाने वाली ‘श्री मोगल मां’ का जिक्र भी किया है. हालांकि यह बात मां के भक्तों के गले नहीं उतरी.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










