
New year 2022: रणबीर संग आलिया, मलाइका के नए साल का जश्न होगा अर्जुन कपूर के बिना
AajTak
हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर का नाम जुड़ गया है. इसके बाद से ही दोनों क्वारनटीन हैं. एक्टर भले ही नए साल का जश्न धूमधाम से इस बार नहीं मना पाएंगे मगर उन्होंने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दे दी हैं.
देशभर में कोरोना वायरस के काफी सारे मामले देखने में आ रहे हैं. कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने आतंक मचा रखा है. भारत में कोरोना के केसेज में इजाफा देखने को मिल रहा है. ये काफी चिंताजनक है. कई सारे बॉलीवुड कलाकार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस लिस्ट में हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर का नाम जुड़ गया है. इसके बाद से ही दोनों क्वारनटीन हैं. एक्टर भले ही नए साल का जश्न धूमधाम से इस बार नहीं मना पाएंगे मगर उन्होंने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दे दी हैं. इसके अलावा आलिया भट्ट ने भी फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दे दी हैं. उन्होंने अपने न्यू ईयर ट्रिप से कुछ फोटोज भी शेयर की हैं जिसमें रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












