
NCB की कस्टडी में शाहरुख का बेटा, मन्नत पहुंचे फैंस, बोले- TAKE CARE KING
AajTak
शाहरुख के बेटे आर्यन को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया है. किंग खान के लिए ये मुश्किल समय है मगर एक्टर के फैंस लगातार उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. शाहरुख खान को बॉलीवुड से तो फुल सपोर्ट मिल ही रहा है साथ ही बाहर से भी उनके फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और उनके घर मन्नत पहुंच एक्टर का हौसला बढ़ा रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पसंद किया जाता है. एक्टर ने अपने करियर में खूब नाम और शोहरत कमाई है. मगर आज वे मुश्किल के दौर का सामना कर रहे हैं. उनके बेटे आर्यन को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया है. किंग खान के लिए ये मुश्किल समय है मगर एक्टर के फैंस लगातार उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. शाहरुख खान को बॉलीवुड से तो फुल सपोर्ट मिल ही रहा है साथ ही बाहर से भी उनके फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और उनके घर मन्नत पहुंच एक्टर का हौसला बढ़ा रहे हैं. We Love You King and We Stand With You ❤️ pic.twitter.com/SE6r9PpTMg

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












