
Mpox की पहली वैक्सीन को WHO की मंजूरी, 82 प्रतिशत तक है प्रभावी
AajTak
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कुछ देशों में एमपॉक्स के खिलाफ़ विश्व के पहले टीके को मंजूरी दे दी है. एमवीए-बीएन वैक्सीन (MVA-BN vaccine) को फिलहाल 18 साल से कम लोगों के लिए नहीं बनाया गया है. हालांकि WHO ने जल्द से जल्द शिशुओं, प्रेग्नेंट महिलाओं, किशोरों और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए भी ऐसे वैक्सीन को तैयार करने के निर्देश दिए हैं.
एमपॉक्स वायरस की वजह से दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचा हुआ है. इस वायरस के फैले प्रकोप के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO) की तरफ से सुखद खबर सामने आई है जिसने एमपॉक्स वायरस के उपचार के लिए वैक्सीनेशन के टीके को पहली मंजूरी दे दी है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को एमवीए-बीएन वैक्सीन (MVA-BN vaccine) को एमपॉक्स के खिलाफ़ पहली वैक्सीन घोषित किया जिसे इसकी प्रीक्वालिफिकेशन सूची में जोड़ा गया है. इस कदम के बाद वैक्सीन तक तक आम लोगों की पहुंच में सुधार होने की उम्मीद है, खासकर उन समुदायों के बीच जिन्हें इसकी तत्काल आवश्यकता है.
एमवीए-बीएन वैक्सीन (MVA-BN vaccine) को फिलहाल 18 साल से कम लोगों के लिए नहीं बनाया गया है. हालांकि WHO ने जल्द से जल्द बच्चों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए भी ऐसे वैक्सीन को तैयार करने के निर्देश दिए हैं.
यह भी पढ़ें: Mpox के पुराने स्ट्रेन का क्या है अफ्रीका कनेक्शन? सबसे ज्यादा प्रभावित देश कौन सा है? जानिए कितनी वैक्सीन मौजूद
वैक्सीन को लेकर WHO का बयान
निर्माता, बवेरियन नॉर्डिक ए/एस द्वारा प्रस्तुत जानकारी और यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी द्वारा समीक्षा के आधार पर प्रीक्वालिफिकेशन प्रक्रिया का उद्देश्य वैक्सीन की तेजी से खरीद और वितरण को सुविधाजनक बनाना है. डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने मौजूदा एमपॉक्स प्रकोपों को रोकने (खासकर अफ्रीका में) की दिशा में वैक्सीन के महत्व पर जोर दिया.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.








