
Lata Mangeshkar Health Update: अभी भी ICU में हैं लता मंगेशकर, डॉक्टर बोले- दुआ करें
AajTak
लता मंगेशकर के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने सिंगर की सेहत के बारे में एक बार फिर से करोड़ों फैंस संग जानकारी साझा की है. डाक्टर ने बताया- लता जी अभी भी आईसीयू में हैं. उनका इलाज अभी भी चल रहा है. इसके अलावा और कुछ नहीं बता सकता. सिर्फ उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें.
स्वर कोकिला और लाखों फैंस के दिलों पर अपनी खूबसूरत आवाज का जादू बिखेरने वाली दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर की सेहत को लेकर हर कोई चिंतित है. 8 जनवरी को लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित पाई गई थीं और तभी से वो हॉस्पिटल में भर्ती हैं. दुनियाभर के फैंस लता मंगेशकर के जल्द से जल्द सेहतमंद होने की दुआएं कर रहे हैं. उनके डॉक्टर भी फैंस को लगातार उनकी हेल्थ अपडेट दे रहे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












