
Kubbra Sait test covid positive: कोविड पॉजिटिव हुईं कुब्रा सैत, बोलीं- ठीक हूं और टीवी देख रही हूं
AajTak
कुब्रा सैत ने लिखा कि सभी लोग शांत रहें. अच्छा खाना खाएं और डायट का भरपूर ख्याल रखें. पांच से सात दिन में वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगी और ओमिक्रॉन को अलविदा कह देंगी.
एक्ट्रेस कुब्रा सैत कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. हालांकि, कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने जब टेस्ट कराया था, तब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. लेकिन अब उन्होंने जानकारी दी है कि वह संक्रमित हो गई हैं. इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाते हुए कुब्रा सैत ने बताया कि उनमें हल्के लक्षण पाए गए हैं. वह घर पर रह रही हैं और पूरा आराम कर रही हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












