
IT मंत्री अश्विनी वैष्णव और Sam Altman की हुई मुलाकात, क्या DeepSeek को पछाड़ देगा भारत का AI?
AajTak
ChatGPT मेकर OpenAI CEO Sam Altman बुधवार को भारत पहुंचे. इसके बाद उनकी मुलाकात भारत के आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ हुई. दिल्ली में हुई मीटिंग में दोनों के बीच भारत में AI की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई. Sam Altman ने भारत और भारतीयों की तारीफ भी की. यहां किफायती AI टेक्नोलॉजी को लेकर भी चर्चा हुई.
ChatGPT मेकर OpenAI CEO Sam Altman बुधवार को भारत में पहुंचे, इसके बाद नई दिल्ली में उनकी मुलाकात भारत सरकार में केंद्रीय IT मंत्री अश्विनी वैष्णव से हुई. यहां दोनों के बीच भारत की महत्वकांक्षी परियोजना AI ईकोसिस्टम बनाने पर चर्चा हुई.
IT मंत्री ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट करके इस मुलाकात की जानकारी शेयर की. Sam Altman ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सराहना भी की. अश्विनी वैष्णव पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि भारत भी खुद का AI मॉडल तैयार करने प्लानिंग कर रहा है.
IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव बीते सप्ताह एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में भारत के AI मिशन के बारे में बता चुके हैं. मंत्री ने कहा है कि भारत खुद के लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) पर काम कर रहा है और ये 10 महीने में तैयार हो जाएगा.
भारत में AI Stack को तैयार करेंगे
दोबारा बुधवार की मीटिंग पर लौटते हैं, Sam Altman के साथ आयोजित मीटिंग का उद्देश्य भारत के AI Stack को विकसित करने पर है, जिसमें GPUs, मॉडल और ऐप्स को तैयार करना शामिल हैं. इस चर्चा के बाद IT मिनिस्टर ने Sam Altman के सहयोग के बारे में बताया और कहा कि Sam Altman भारत के साथ पार्टनरशिप करने को तैयार हैं.
भारत ने कम कीमत में हासिल किए बड़े मुकाम

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









