
India's Got Talent: आंखों के सामने गायब हो गई लड़की, देखकर उड़े जैकी श्रॉफ के होश, मुंह खोलकर देखती रह गईं शिल्पा-किरण
AajTak
जादूगर ने एक छोटे से डिब्बे में लड़की को बंद किया. उस लड़की का हाथ शो के होस्ट अर्जुन बिजलानी डिब्बे के बाहर से पकड़े हुए थे. फिर जादूगर ने डिब्बे पर छड़ी मारी और लड़की डिब्बे से गायब हो गई. फिर जो हुआ उसे देखकर जैकी श्रॉफ, शिल्पा, किरण समेत सभी के होश उड़ गए.
जादूगरों की दुनिया बहुत रहस्मयी होती है. ये जादूगरी होता तो बस आंखों का धोखा है पर कुछ जादूगर इतनी सफाई से अपना काम करते हैं कि उसे हम सच में जादू समझ बैठते हैं. इंडियाज गॉट टैलेंट के नौंवे सीजन में ऐसे ही एक जादूगर आए जिन्होंने अपनी जादूगरी से दर्शकों ही नहीं बल्कि जजेज पैनल में बैठे सेलेब्स के भी होश उड़ा दिए. जादू देख शिल्पा शेट्टी, बादशाह, मनोज मुंतशिर, जैकी श्रॉफ और किरण खेर सभी की आंखें फटी की फटी रह गई.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












