
Diljit Dosanjh ने Jimmy Fallon को सिखाई पंजाबी, दोनों बोले- 'पंजाबी आ गए ओये', मजेदार है वीडियो
AajTak
दिलजीत ने 'द टुनाइट शो' से कुछ और BTS वीडियो-तस्वीरें भी शेयर किए. इसमें वो शो के लिए तैयार होने से पहले हाथ जोड़े हुए नजर आ रहे हैं. 'द टुनाइट शो' में दुनिया के तमाम बड़े एक्टर्स, सिंगर्स और सेलेब्रिटी नजर आते हैं और अब दिलजीत इस शो पर डेब्यू करने जा रहे हैं.
इंडियन सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ का स्टारडम इन दिनों एक अलग लेवल पर है. इंडिया ही नहीं, ग्लोबल ऑडियंस में भी दिलजीत एक पॉपुलर नाम हैं और उनके इंटरनेशनल शोज अक्सर सोल्ड-आउट रहते हैं. अब दिलजीत एक और बड़े मंच पर नजर आने वाले हैं, जहां दुनिया भर के सबसे पॉपुलर और बड़े आर्टिस्ट नजर आते हैं.
दिलजीत अब अमेरिका में बेहद पॉपुलर सेलेब्रिटी टॉक शो 'द टुनाइट शो विध जिम्मी फैलन' पर नजर आने वाले हैं. इस शो पर जाने के लिए दिलजीत खुद भी बहुत एक्साइटेड हैं और सोशल मीडिया पर उन्होंने इस शो से अपने बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो शेयर किए हैं, जो बहुत मजेदार हैं.
दिलजीत ने जिम्मी को सिखाई पंजाबी शो के एक BTS वीडियो में दिलजीत, 'द टुनाइट शो' के होस्ट जिम्मी फैलन को पंजाबी सिखाते नजर आ रहे हैं. वाइट कुर्ता और धोती के ऊपर दिलजीत ने ब्लैक वेस्टकोट पहना है और उनकी पगड़ी भी सफेद है. वो जिम्मी को पहले 'पंजाबी आ गए ओये' बोलना सिखाते हैं, जिसे एक दो अटेम्प्ट के बाद जिम्मी एकदम सही से बोल लेते हैं. इसके बगत वो जिम्मी को 'सत श्री अकाल' बोलना सिखाते हैं. जिम्मी जिस गर्मजोशी से दिलजीत के साथ नजर आ रहे हैं वो देखकर इंडियन ऑडियंस को काफी मजा आने वाला है.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











