
Crude oil price hike: आज फिर से बढ़ीं तेल की कीमतें, ब्रेंट क्रूड 111 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा Petrol-Diesel Price Today: बढ़ी या घटी? देश में आज कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट
ABP News
Crude oil price hike: ईरान में तेज होती अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते एनर्जी की सप्लाई को लेकर चिंताएं एक बार फिर से बढ़ गई हैं. इसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिख रहा है.
Crude oil price hike: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के साथ शुक्रवार को तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है. ईरान पर अमेरिका ने अपने हमले और तेज कर दिए. अमेरिका ने ईरान के 'करज में B1 ब्रिज' पर भीषण हमला किया, जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 95 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
अमेरिका की इस सैन्य कार्रवाई के साथ होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के रास्ते एनर्जी की सप्लाई को लेकर चिंताएं एक बार फिर से बढ़ गई हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा (Futures) आज 109 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं, तत्काल डिलीवरी वाले तेल (Spot Price) की कीमत 141 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है, जो साल 2008 के बाद से अब तक का सबसे हाई लेवल है.
मौजूदा समय में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का आज का ताजा भाव 109 डॉलर प्रति बैरल है. पिछले 24 घंटों में कीमतों में 7-11 परसेंट तक का उछाल आया है. अकेले मार्च में कीमतों में 40 परसेंट से अधिक की तेजी आई है, जो पिछले कई सालों का हाई लेवल है.
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि अगर लंबे समय तक कीमतें 110-111 डॉलर प्रति बैरल के करीब बनी रहती है, तो इससे देश में ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की संभावना है.
