
Covid के कारण लावारिस हुए बच्चों का पुनर्वास करेगी Government, तय की प्रक्रिया
Zee News
कोविड-19 महामारी ने हजारों परिवारों को पूरी जिंदगी का दुख दे दिया है. कुछ परिवारों में तो 1 से ज्यादा सदस्यों की मौत हुई है. वहीं कई बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया. सरकार इन बच्चों का पुनर्वास करने जा रही है.
नई दिल्ली: सरकार (Government) ने कोविड-19 (Covid-19) के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के पुनर्वास के लिए प्रक्रिया जारी की है. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (Women and Child Development Ministry) ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहा है कि सोशल मीडिया पर कई ऐसे मैसेज फैलाए जा रहे हैं, जिनमें लोगों ने कोविड के कारण अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों को गोद लेने की पेशकश की है. मंत्रालय ने लोगों को कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले ऐसे कृत्यों में शामिल होने या उन्हें बढ़ावा देने से बचने की सलाह दी है. साथ ही मंत्रालय ने इन बच्चों के पुनर्वास के लिए कानून प्रक्रिया तय कर दी. मंत्रालय ने कहा है कि जिन बच्चों ने कोविड-19 के कारण अपने माता और पिता, दोनों को खो दिया है, उन्हें जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सामने 24 घंटे के अंदर पेश किया जाएगा. इसमें यात्रा का समय शामिल नहीं है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










