)
सोने की तस्करी में पूर्व सहयोगी की गिरफ्तारी पर शशि थरूर ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
Zee News
सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के एक पूर्व कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति को दिल्ली एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के एक कथित मामले में हिरासत में लिया है. सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान में कहा कि संदेह के आधार पर उसके अधिकारियों ने बुधवार को बैंकॉक से दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे एक भारतीय नागरिक के खिलाफ सोने की तस्करी का मामला दर्ज किया है.
नई दिल्लीः सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर के एक पूर्व कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति को दिल्ली एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के एक कथित मामले में हिरासत में लिया है. सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान में कहा कि संदेह के आधार पर उसके अधिकारियों ने बुधवार को बैंकॉक से दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे एक भारतीय नागरिक के खिलाफ सोने की तस्करी का मामला दर्ज किया है.
