)
गर्मी में बदला रामलला का भोग, फूलों की विशेष शीतल आरती, पहनाए जा रहे हैं सूती वस्त्र
Zee News
बालक राम को गर्मी से बचने के लिए शीतल पदार्थ का भोग लगाया जा रहा है. भोग में दही, रबड़ी, जूस और मौसमी फल शामिल हैं.
अयोध्या. भीषण गर्मी ने इस वक्त लोगों को हलकान कर रखा है. इस बीच उत्तर प्रदेश के अयोध्या में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. भीषण गर्मी का असर भक्त से लेकर भगवान तक दिख रहा है! मंदिर में विराजमान भगवान की दिनचर्या भी बदल दी गई है. राम मंदिर में विराजमान बालक राम के राग भोग में बदलाव किया गया है.
More Related News
