
Chandu Champion Box Office Collection: पहले दिन कार्तिक की 'चंदू चैंपियन' को मिली धीमी शुरुआत, वीकेंड पर करेगी धमाल?
AajTak
मुरलीकांत पेटकर की अनोखी कहानी दिखाती 'चंदू चैंपियन' को शानदार रिव्यू मिले हैं. दर्शकों के प्यार की बदौलत फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की है. हालांकि ये एक दशक में आई कार्तिक आर्यन की फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन में सबसे कम नंबर है.
साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'चंदू चैंपियन' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म पैरालिम्पिक गोल्ड मेडल विजेता मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित है. फिल्म में मुरलीकांत का रोल कार्तिक आर्यन ने निभाया है. 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक की परफॉरमेंस की खूब तारीफ हो रही है. इस बीच मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है.
पहले दिन चंदू चैंपियन ने कमाए इतने
मुरलीकांत पेटकर की अनोखी कहानी दिखाती 'चंदू चैंपियन' को शानदार रिव्यू मिले हैं. दर्शकों के प्यार की बदौलत फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक आर्यन की फिल्म ने पहले दिन भारत में 5.4 करोड़ रुपये कमाकर अच्छी शुरुआत की है. हालांकि ये एक दशक में आई एक्टर की फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन में सबसे कम नंबर है.
फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' को कार्तिक आर्यन की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्म माना जाता है. साल 2015 में ये मूवी रिलीज हुई थी. इसने अपने पहले दिन 6.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. कोविड पैनडेमिक के बाद 'भूल भुलैया 2' कार्तिक आर्यन की पहली रिलीज थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 14.11 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं उनकी पिछली फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग 8.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी.
'चंदू चैंपियन' के लिए 5.4 करोड़ रुपये कमाना एक आशाजनक शुरुआत है. पहले दिन थिएटर्स में इसकी ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 16.84% रही. फिल्म को आगे वर्ड ऑफ माउथ की जरूरत होगी ताकि इसका बज दर्शकों के बीच बने और लोग इसे देखने के लिए पहुंचें. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की शुरुआत 'चंदू चैंपियन' के लिए हो भी चुकी है. ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर पिक्चर की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा.
मुंज्या ने दी चंदू को टक्कर

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











