
Cezanne Khan करेंगे 44 साल की उम्र में शादी, गर्लफ्रेंड की इस बात से इंप्रेस हो किया था प्रपोज
AajTak
अफसीन और सिजेन पिछले 3 साल से डेट कर रहे हैं. अफसीन उत्तरप्रदेश के अमरोहा से हैं. इसके अलावा वे बहुत बढ़िया बिरयानी बनाती हैं. साल 2020 में अफसीन के ही हाथ की बनी बिरयानी खाने के बाद सिजेन ने उन्हें प्रपोज किया था.
टीवी की दुनिया के मशहूर सीरियल कसौटी जिंदगी की के लीड एक्टर सिजेन खान अब शादी करने जा रहे हैं. कहा जाता है कि शादी की कोई उम्र नहीं होती. सिजेन ने इस बात को सार्थक करने का मन बना लिया है और वे अब गर्लफ्रेंड अफसीन संग शादी करने की तैयारी में हैं. 44 साल की उम्र में भी सिजेन कुंवारे हैं मगर अब उन्होंने अपना जीवनसाथी चुन लिया है. हालिया इंटरव्यू में सिजेन ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलासे किए हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












