
'Boycott Laal Singh Chaddha' पर क्या है जनता की राय, देखें संजय की नजर से
AajTak
आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी निगेटिव बातें हो रही हैं. 'लाल सिंह चड्ढा' की तुलना 'पीके' से की जा रही है. लोगों का कहना है कि दोनों फिल्मों में आमिर ने एक जैसी एक्टिंग की है. अब इस पर आमिर खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि दोनों किरदारों में काफी अंतर है. लोग कई पहलुओं को लेकर इस फिल्म को बॉयकॉट कर रहे हैं. कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर ये ट्रेंड भी किया जा रहा था. लेकिन इस बारे में जनता की राय क्या है, इसके लिए देखें संजय की नजर से.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












