
Bigg Boss OTT: करण जौहर से पंगा, शमिता शेट्टी से बहस, कौन हैं खुद को 'भगवान' बताने वाले प्रतीक
AajTak
प्रतीक की शो में एंट्री होते ही उनकी दूसरे मेल कंटेस्टेंट्स से बहस भी हो गई. प्रतीक का एटीट्यूड देखकर कुछ लोगों ने बताया है कि ये कॉन्फिडेंस नहीं, ओवर कॉन्फिडेंस है. अपने बारे में ये सुनने के बाद प्रतीक ने बोला कि आप जज नहीं हैं.
बिग बॉस के फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है. सबसे बड़े और हिट रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का आगाज हो चुका है. शो में एंटरटेनमेंट का डोज देखने के लिए फैंस तैयार हैं. शो में सभी मेल और फीमेल कंटेस्टेंट्स ने की एंट्री हो गई है. कई रियलिटी शो में अपनी दमदार इमेज दिखाने के बाद प्रतीक सहजपाल भी बिग बॉस ओटीटी में शामिल हुए हैं. प्रतीक सहजपाल ने शो में आते ही दूसरे कंटेस्टेंट्स को चैलेंज करना शुरू कर दिया है. प्रतीक ने गैलरी में बैठे बाकी कंटेस्टेंट्स को कहा," जितना मैंने बिग बॉस को चाहा है उतना किसी ने भी नहीं चाहा होगा."More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












