
BB15 में OTT वाला गेम फॉलो कर रहे Pratik Sehajpal, सबसे पंगा लेकर शो में आगे बढ़ पाएंगे?
AajTak
कई लोगों को प्रतीका का ये गेम अब इरिटेटिंग लगने लगा है. उनका कहना है कब तक वे एक तरह की स्ट्रैटिजी अपनाएंगे. प्रतीक की दूसरी साइड फैंस देखना चाहते हैं. बीबी15 बड़ा मंच है. यहां प्रतीक के पास अपनी वर्सटैलिटी दिखाने का अच्छा मौका है.
सलमान खान के शो बिग बॉस का हिस्सा बनने का सपना लिए प्रतीक सहजपाल ने बीबी ओटीटी में एंट्री मारी थी. ओटीटी में मौजूद बाकी खिलाड़ियों के बीच अपने एग्रेसिव नेचर, गेम को लेकर दिखाए गए पैशन की बदौलत प्रतीक शो में चमके. बीबी ओटीटी के फ्लॉप शो में प्रतीक ने हमेशा तड़का लगाने की अच्छी कोशिश भी की थी. फिर फिनाले में आकर उन्होंने सूटकेस लेकर बीबी15 में जाने का फैसला किया.
मजबूत इरादों के साथ अब प्रतीक सहजपाल ने सलमान खान के शो में एंट्री कर ली है. खुद को बिग बॉस जंगल का शेर मानने वाले प्रतीक ने घर में आते ही आव देखा ना ताव और एंट्री करते हुए दहाड़ना शुरू कर दिया है. घर में आते ही प्रतीक की उमर रियाज संग बहसबाजी हो गई.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












