
BB OTT: शो में बाथरोब फ्लॉन्ट कर तहलका मचाएंगे जीशान खान, लेकर गए हैं इतने बाथरोब
AajTak
यूं तो बिग बॉस के कई सीजंस में आपने कई कंटेस्टेंट्स को 100 से ज्यादा नाइट सूट, नाइटीज, कपड़े या शूज लाते देखा होगा. लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब कोई कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में दर्जनों बाथरोब लेकर आया हो.
इंडिया के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन का आगाज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हो चुका है. शो की प्रीमियर नाइट में कंटेस्टेंट्स ने अपनी धमाकेदार एंट्री से खूब समा बांधा. शो में अपनी एंट्री को यादगार बनाने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स खूब सज-धज कर स्टेज पर पहुंचें. लेकिन इनमें से एक कंटेस्टेंट ऐसा रहा, जो बाथरोब में दिखाई दिया. दरअसल, ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्टर जीशन खान ने बाथरोब पहनकर बिग बॉस शो में फर्स्ट एंट्री की और आगे शो में भी उनका इरादा अपने बाथरोब को फ्लॉन्ट करने का है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












