
Bachchan Pandey के नए गाने का टीजर आउट, अक्षय कुमार ने बताई डेट
AajTak
अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे इस समय चर्चा में है. फिल्म 2022 होली पर रिलीज हो रही है. फिल्म के दो गाने अब तक रिलीज हो चुके हैं और जल्द ही इस मूवी का तीसरा गाना भी रिलीज होने जा रहा है.
अक्षय कुमार की मूवी बच्चन पांडे को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा है. फिल्म में अक्षय का किरदार एकदम जुदा है और फैंस उन्हें इस अलग रोल में देखने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं. फिल्म के दो गाने अब तक रिलीज कर दिए गए हैं और अब इस मूवी का नया गाना भी रिलीज होने जा रहा है. अक्षय कुमार ने बच्चन पांडे के नए गाने का टीजर रिलीज किया है और बताया है कि आखिर गाना किस दिन रिलीज होने जा रहा है.

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज', जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. अब जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उन्हें हमजा अली (रणवीर) और यलीना (सारा अर्जुन) का महल जैसा घर याद ही होगा. अगर आप सोच रहे हैं कि वो फिल्म का सेट है तो गलत है. जानिए उस महल जैसे घर के बारे में...












