
83 का पहला ट्रैक 'Lehra Do' का टीजर आउट, दिखेगा देशभक्ति का जुनून
AajTak
अब वो मैका भी जल्द आएगा जब कपिल देव और इंडियन टीम को फैंस सिल्वर स्क्रीन पर गोल्डन ट्रॉफी उठाते हुए देखेंगे. फिल्म का एक गाना भी जल्द ही रिलीज किया जाएगा. गाने का टीजर फिलहाल रिलीज कर दिया गया है.
आखिरकार अब फिल्म और क्रिकेट प्रशंसकों के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म हो रही हैं और उत्साह का पारा तेजी से ऊपर बढ़ रहा है. फिल्म 83 के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और फिल्म से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद लगाई जा रही है. कपिल देव के रोल मे रणवीर सिंह को फैंस काफी समय से देख रहे हैं. अब वो मैका भी जल्द आएगा जब कपिल देव और इंडियन टीम को फैंस सिल्वर स्क्रीन पर गोल्डन ट्रॉफी उठाते हुए देखेंगे. फिल्म का एक गाना भी जल्द ही रिलीज किया जाएगा. गाने का टीजर फिलहाल रिलीज कर दिया गया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












