
2 बीवियां-4 बच्चों पर मंडराया खतरा, यूट्यूबर ने की पिस्तौल रखने की मांग, नहीं मिल पा रही मदद
AajTak
वीडियो में अरमान और कृतिका काफी परेशान दिखाई दिए. कपल ने बताया कि वो पिछले पांच साल से पंजाब के जीरकपुर में रह रहे हैं. उन्हें पिछले काफी समय से धमकियां मिल रही हैं. अरमान इस मामले में एक एफआईआर भी दर्ज करवाई है. लेकिन बावजूद इसके कि कई महीनों से वो सरकारी दफ्तरों और पुलिस स्टेशनों के चक्कर लगाते आर रहे हैं, उन्हें अभी तक कोई सॉल्यूशन नहीं मिला है.
दो शादियां करने के लिए मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 3 फेम अरमान मलिक कुछ दिनों से मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में एक व्लॉग शेयर कर खुलासा किया है कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं और कुछ दिन पहले एक अज्ञात कार ने उनका पीछा भी किया था. उन्होंने और उनकी दूसरी पत्नी, कृतिका मलिक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक वीडियो शेयर किया और बताया कि उन्होंने पंजाब पुलिस से अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस जारी करने की अपील की है.
खतरे में अरमान का परिवार
वीडियो में अरमान और कृतिका काफी परेशान दिखाई दिए. कपल ने बताया कि वो पिछले पांच साल से पंजाब के जीरकपुर में रह रहे हैं. उन्हें पिछले काफी समय से धमकियां मिल रही हैं. अरमान इस मामले में एक एफआईआर भी दर्ज करवाई है. लेकिन बावजूद इसके कि कई महीनों से वो सरकारी दफ्तरों और पुलिस स्टेशनों के चक्कर लगाते आर रहे हैं, उन्हें अभी तक कोई सॉल्यूशन नहीं मिला है. उनके पुराने बेबुनियाद केस को देखते हुए उनकी पिसतौल रखने की मांग को भी खारिज कर दिया जाता है.
अरमान ने कहा, "मैं सोशल मीडिया पर एक्टिव हूं और सिर्फ अच्छा पारिवारिक कंटेंट ही पोस्ट करता हूं. लेकिन मुझे ये कहते हुए दुख हो रहा है कि मुझे कुछ समय से लगातार धमकियां मिल रही हैं. मेरी जान को, मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की, और मेरी जिंदगी से जुड़ी हर चीज को छीनने की धमकियां. इन धमकियों के बावजूद, मैंने कानून में अपना विश्वास बनाए रखा है. मैंने हर जरूरी कानूनी कदम उठाए हैं, शिकायतें दर्ज की हैं, आवेदन दिए हैं और मदद मांगी है. फिर भी, मेरे और मेरे परिवार के ऊपर खतरा बना हुआ है.
नहीं मिल रही मदद
उन्होंने आगे कहा कि मैंने अपनी सुरक्षा के लिए आर्म्स लाइसेंस के लिए भी अप्लाई किया है, ताकि कम से कम मैं अपने परिवार की खुद रक्षा कर सकूं. लेकिन हर बार, प्रशासन ने मुझे रोका है, ये कहते हुए कि मेरे खिलाफ एक मामला दर्ज है. जो कि एक ऐसा मामला है जो पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद है. और जिसकी सुनवाई में माननीय न्यायालय में चल रही है. मुझे हमारे कानून पर पूरा विश्वास है कि अंत में सत्य की जीत होगी. लेकिन तब तक, क्या मुझे और मेरे परिवार को असुरक्षा की आग में जीते रहना चाहिए?

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज', जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. अब जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, उन्हें हमजा अली (रणवीर) और यलीना (सारा अर्जुन) का महल जैसा घर याद ही होगा. अगर आप सोच रहे हैं कि वो फिल्म का सेट है तो गलत है. जानिए उस महल जैसे घर के बारे में...

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.











