
'2 अप्रैल को घोषित टैरिफ तत्काल लागू होंगे', ट्रंप के ऐलान पर व्हाइट हाउस का बयान
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 2 अप्रैल को घोषित किए जाने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगे. यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है. ट्रंप 'मुक्ति दिवस' पर टैरिफ की घोषणा व्हाइट हाउस रोज गार्डन में करेंगे. सोमवार को ट्रंप ने दावा किया था कि भारत अमेरिकी आयात पर टैरिफ कम करेगा. बहुत से (देश) अपने टैरिफ कम कर देंगे, क्योंकि वे सालों से यूएस पर अनुचित तरीके से टैरिफ लगा रहे हैं.
व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 2 अप्रैल को घोषित किए जाने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगे तथा ऑटो टैरिफ 3 अप्रैल को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लागू रहेंगे.
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने क्या कहा?
पत्रकारों से बात करते हुए, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप अपने व्यापार सलाहकारों के साथ टैरिफ रणनीति को "परफेक्ट" करने में मंगलवार बिता रहे हैं. मेरी समझ से टैरिफ की घोषणा कल होगी. वह अभी अपनी व्यापार और टैरिफ टीम के साथ हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए इसे परफेक्ट कर रहे हैं कि यह अमेरिकी लोगों और अमेरिकी श्रमिकों के लिए एक सही सौदा है, और आप सभी को अब से लगभग 24 घंटे में पता चल जाएगा.
यह भी पढ़ें: 'भारत अपने टैरिफ में करेगा भारी कटौती', रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करने से पहले बोले डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप विदेशी सरकारों और कॉर्पोरेट नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं जो कम दरें चाहते हैं. उन्होंने कहा कि कई देशों ने राष्ट्रपति की योजनाओं के बारे में प्रशासन से संपर्क किया है. बेशक, राष्ट्रपति हमेशा कॉल लेने के लिए उपलब्ध रहते हैं, हमेशा एक अच्छी बातचीत के लिए उपलब्ध रहते हैं, लेकिन वे अतीत की गलतियों को सुधारने और यह दिखाने के लिए बहुत चिंतित हैं कि अमेरिकी श्रमिकों को उचित सौदा मिले.
ट्रम्प 'मुक्ति दिवस' पर टैरिफ की घोषणा करेंगे. ट्रंप ने आधिकारिक घोषणा बुधवार को व्हाइट हाउस रोज गार्डन में शाम 4 बजे (स्थानीय समय) की जाएगी. रेसिप्रोकल टैरिफ आयात शुल्क की एक श्रृंखला का हिस्सा है जिसे राष्ट्रपति ट्रंप ने 20 जनवरी को पदभार ग्रहण करने के बाद से लगाया है. इसमें कनाडा और मैक्सिको से आयात पर उच्च टैरिफ, धातुओं पर क्षेत्र-विशिष्ट टैरिफ और हाल ही में आयातित ऑटोमोबाइल पर टैरिफ शामिल हैं. ट्रम्प ने आश्वासन दिया कि कारों पर "स्थायी" टैरिफ इस गुरुवार को लागू किए जाएंगे, जैसा कि उन्होंने पिछले सप्ताह घोषणा की थी.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.








