
12वीं पास हैं Urfi Javed! खोला राज, कैसे मिला पहला काम, कितनी थी कमाई
AajTak
हाल ही में एक इंटरव्यू में उर्फी ने बताया कि वो कॉलेज सिर्फ 6 महीने के लिए गई हैं. उसमें भी बंक मारकर ऑडिशन के लिए जाती रहीं. ऐसे में उर्फी को कॉलेज लाइफ देखने का ज्यादा मौका नहीं मिला.
फैशन डीवा उर्फी जावेद (Urfi Javed) के फैशन सेंस का कोई सानी नहीं. वे हर रोज अपने अतरंगी फैशन से सभी को चौंकाती रहती हैं. सिर्फ कपड़ों ही नहीं बल्कि ट्रोल्स को जवाब देने के मामले में भी उर्फ पीछे नहीं हटतीं. यूं तो फैशन जैसे आर्ट के प्रति उर्फी का लगाव और प्यार अब तक सभी देख चुके हैं, पर कुछ बातें ऐसी हैं जिसे कम ही लोग जानते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में उर्फी ने कुछ ऐसे सवालों के जवाब दिए जिनके बारे में शायद ही कोई जानता हो.
महज 6 महीने गईं कॉलेज
इंटरव्यू में उर्फी ने बताया कि वो स्कूल के बाद सिर्फ 6 महीने के लिए कॉलेज गई हैं. उसमें भी बंक मारकर ऑडिशन के लिए जाती रहीं. ऐसे में उर्फी को कॉलेज लाइफ देखने का ज्यादा मौका नहीं मिला.
Kareena Kapoor ने पहना ऑफ शोल्डर ब्लैक गाउन, नेकपीस ने लगाया खूबसूरती में चार चांद
2500 रुपये थी पहली कमाई
अपनी पहली कमाई के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि पैसों की तंगी की वजह से उन्हें बिग मैजिक चैनल के एक शो को करना पड़ा था. उनकी जिंदगी की पहली कमाई 2500 रुपये थी. उर्फी ने बताया कि वे ऑडिशन देने गई थी लीड रोल के लिए लेकिन मेकर्स ने उन्हें एक दिन का रोल ऑफर किया. उर्फी ने बताया- 'मेकर्स ने कहा सीन में एक लड़का होगा और उस पर बस चढ़ जाना है. सुनने में ये हैरान करने वाला था लेकिन मुझे पैसों की जरूरत थी ऐसे में मैंने वो ऑफर लिया और काम किया. मुझे लाइफ में ऐसे कई पछतावे हैं जब मैंने पैसों के लिए सिर्फ छोटे छोटे रोल में काम किया है.'

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.












