
हीरोपंती के 7 साल: फिल्म के लिए टाइगर श्रॉफ ने 3 साल तक की थी ट्रेनिंग, खुद किए थे अपने स्टंट्स
AajTak
कहानी की बात करें तो फिल्म हीरोपंती में टाइगर श्रॉफ ने सुमित वर्मा उर्फ बबलू का किरदार निभाया था. वहीं कृति सेनन उनकी हीरोइन डिंपल चौधरी उर्फ डिम्पी के किरदार में थीं. बबलू और डिम्पी को एक दूसरे से प्यार हो जाता है. हालांकि उनके प्यार के बीच कांटे भी कई होते हैं, जिनसे दोनों सामना करते हैं.
टाइगर श्रॉफ को बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखे 7 साल पूरे हो गए हैं. टाइगर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म हीरोपंती से की थी. यह फिल्म 23 मई 2014 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह वो समय था जब टाइगर एक सीधे-साधे, शर्मीले लड़के के रूप में नजर आए थे, जो गुस्सा आने पर कोई और ही रूप धारण कर लेता है. फिल्म में टाइगर के डांस और एक्शन की खूब तारीफ हुई थी. लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्म हीरोपंती में टाइगर श्रॉफ ने खुद अपने स्टंट किए थे? टाइगर ने तीन सालों तक की थी ट्रेनिंगMore Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












