
हिमेश रेशमिया को याद आए 'बाबू भैया', फिल्म 'हेरा फेरी' को लेकर कही बात
AajTak
परेश रावल के फिल्म 'हेरी फेरी 3' से बाहर होने के बाद अब हिमेश रेशमिया का रिएक्शन भी सामने आया है. बता दें कि अपने कैप मेनिया टूर पर हिमेश रेशमिया ने इशारे-इशारे में कहा कि वो भी परेश के ना होने से खुश नहीं हैं.
परेश रावल के फिल्म 'हेरा फेरी-3' से निकलने की खबर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. फिल्म प्रोड्यूसर्स को साइनिंग अमाउंट लौटाने के बाद भी ये लगभग क्लियर है कि परेश अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे. हाल ही में सुनील शेट्टी और जॉनी लिवर ने परेश के हेराफेरी 3 में ना होने पर रिएक्शन दिया था. दोनों ने ही कहा था कि बाबूभैया के बिना फिल्म संभव ही नहीं है. अब इस पर सिंगर हिमेश रेशमिया का रिएक्शन भी सामने आया है.
बता दें कि अपने कैप मेनिया टूर पर हिमेश रेशमिया ने इशारे-इशारे में कहा कि वो भी परेश के ना होने से खुश नहीं हैं.
वो फिर से ग्रेट होंगे- हिमेश
दरअसल बीते दिनों मुंबई के अपने कॉन्सर्ट में हिमेश रेशमिया ने बिना नाम लिए परेश रावल के फिल्म से अलग होने पर बात की. उन्होंने कहा कि 'पहली वाली 'हेरा फेरी' में वो कमाल के थे, 'हेरा फेरी 2' में भी वो कमाल के थे और अब वो एक बार फिर से ग्रेट होंगे...' हिमेश का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो 'जुम्मे रात...' गाना भी गा रहे है. कहा जा रहा है कि हिमेश परेश के फिल्म छोड़ने से खुश नहीं है. इसलिए उन्होंने ऐसा कहा.
खैर आपको बता दें कि हिमेश ने परेश रावल का नाम नहीं लिया है. हां, हिमेश ने 'फिर हेरा फेरी' का म्यूजिक कम्पोज किया था. जो खूब पॉपुलर हुआ था. इसके अलावा पहली 'हेरी फेरी' में भी गाना गा चुके हैं. परेश की पॉपुलैरिटी महज फैंस तक ही सीमित नहीं है. वो सेलेब्स के बीच भी बाबूभैया के कैरेक्टर से अपनी स्पेशल जगह बना चुके हैं.
क्या है मामला?

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











